दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में एक साल से एटीएम बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बा वासियों ने बताया कि नगदी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार बैंक अधिकारियों को इस संबंध में अवगत भी कराया, लेकिन एटीएम चालू नहीं किया। बैंक प्रबंधक से एटीएम चालू करवाने की मांग की है। इसमें पंकज राठी, पप्पू राठी, सौरव राठी, विक्की कुमार, रोहित राठी और अरुण शामिल रहे।