बागपत। शासन ने बहुमंजिल राजकीय भवन की सुरक्षा के के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी को पत्र जारी किया। सरकारी भवनों की बहुमंजिला इमारतों में आग से बचाव के पर्याप्त साधनों का इंतजाम करने के लिए कहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यदि उनके पास बजट नहीं है तो वह पत्र लिखकर इसकी मांग शासन को भेज सकते हैं।