बड़ौत (बागपत)।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ौत निवासी प्रमेंद्र तोमर को दूसरी बार रालोद युवा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।
बड़ौत निवासी प्रमेंद्र तोमर को दिल्ली में चौधरी साहब के आवास पर जयंत चौधरी ने युवा जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा है। प्रमेंद्र तोमर ने युवा जिलाध्यक्ष पद की कमान मिलने पर कहा कि वे पार्टी में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उनको युवा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने पर पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष रोहित प्रताप, अमित सोलंकी, तेजपाल सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, पूर्व विधायक साहब सिंह, अजय तोमर, सुरेश मलिक, अश्वनी तोमर, अरूण तोमर बोबी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विकास प्रधान, नीटा पहलवान, पंकज तोमर, बीटू तेवतिया, सौरभ, हरेंद्र मुखिया आदि खुशी जताई। इस मौके पर प्रमेंद्र तोमर ने कहा काठा गांव के हादसे से सभी दुखी है, इसलिए उन्होंने स्वागत समारोह स्थगित कर दिया।