फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सुदामा चरित्र का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। पूरा महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। अंतिम दिन कथा वाचक पार्वती नंदन महाराज ने सुदामा चरित्र पर प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया सुदामा जी के पास कृष्ण नाम का धन था। संसार की दृष्टि में गरीब तो थे लेकिन दरिद्र नहीं थे। अपने जीवन में किसी से कुछ मांगा नहीं। पत्नी सुशीला के बार-बार कहने पर सुदामा अपने मित्र कृष्ण से मिलने गए। भगवान के पास जाकर भी कुछ नहीं मांगा। भगवान अपने स्तर से सब कुछ दे देते हैं। दत्तात्रेय जी के चौबीस गुरू के बारे में बताया। व्यास जी ने कलयुग का विस्तृत वर्णन कर परीक्षित मोक्ष की कथा का रसपान कराया। आयोजक सोनू कैलाशी, अमित पाल, मधु हंसा, मेरठ से सुशील सैनी, आलोक माहेश्वरी, विनोद सोनकर, नौराज मलिक, पंडित जयभगवान शर्मा, कल्लू, विपिन, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें