बड़ौत (बागपत)।
ब्राह्मण एकता समिति की बैठक नांगल गांव में हुई। इसमें वक्ताओं ने संगठन को मजबूत कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
इस बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने समाज में भाईचारा और एकता बनाकर संपूर्ण समाज को सद्भावना का आह्वान किया। विजयपाल शम ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा और घनश्याम शर्मा ने समाज को एकजुट करने और समाज के युवाओं मेें फैल रही बुरी आदतों को समाप्त करने का आह्वान किया। गोपाल स्वरूप और राधेश्याम ने बच्चों को शिक्षा देने की अपील की। अध्यक्षता हरपाल शर्मा ने की। संचालन बालकृष्ण शर्मा ने किया। इसमें शीघ्र ही समाज का बड़ा सम्मेलन करने का निर्णय लिया। इसमें अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जराधर, रमेश, अमरीश, राजवीर, रविंद्र, सोमपाल, सोहन पाल, कृष्णदत्त, कालीचरण, सतीश, पवन, श्रद्धानंद शर्मा, प्रवीण, ओमकार दत्त, शिवचरण आदि रहे।