बिनौली (बागपत)। युवक कांग्रेस की बैठक बृहस्पतिवार को गांव मेें हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसमें युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने कहा प्रदेश मेें अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इसे नियंत्रण करने मेें भाजपा सरकार विफल हो गई। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। किसान परेशान हैं, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही सबका हित सुरक्षित है। इसमें राजीव शर्मा निवासी फजलपुर सुंदर नगर को युवक कांग्रेस का जिला महामंत्री, नाजिम निवासी दरकावदा को जिला उपाध्यक्ष और चंद्रशेखर निवासी बिनौली को बिनौली ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। इसकी अध्यक्षता रमेश चंद चौहान ने की। संचालन राजीव शर्मा ने किया। इसमें रविंद्र तोमर, अनुज, रवि पांचाल, अरविंद, गौरव जाटव, अरुण कश्यप, गुलशेर, नईम, जुल्फकार आदि रहे।