फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं करेंगी पौधों का पालन-पोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। केनरा बैंक शाखा, दाहा के सौजन्य से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में एक सौ शीशम के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक शील कुमार गौतम ने बताया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ के मद्देनजर बैंक ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। आदर्श इंटर कॉलेज, दाहा में भी दो सौ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने बताया केनरा बैंक की दाहा शाखा ने जो पौधे स्कूल प्रांगण में लगवाए हैं, इनका पालन-पोषण करने के लिए एक सौ बालिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसमें बैंक शाखा के कृषि प्रसार अधिकारी संजीव कुमार, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, कॉलेज के सहायक गौरव कुमार, सोमपाल सिंह, तेजपाल राणा, सत्यवीर, योगेंद्र सिंह, इंद्रपाल, जयप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें