फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश में टूट गईं 30 सड़कें, 50 हजार से ज्यादा लोग परेशान

Sat, 06 May 2023 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बारिश के बाद बागपत-चमरावल मार्ग, सरूरपुर कलां से सूजरा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग समेत 30 से ज्यादा सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुए बड़ौत-बिनौली मार्ग से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में दो दिन की बारिश ने करीब 30 सड़कों की हालत खराब कर दी और जगह-जगह गड्ढे हो गए। इन सड़कों के टूटने से 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। अब लोनिवि के अधिकारियों ने ऐसी सड़कों की सूची बनवाकर ठेकेदार से उनको ठीक कराने की बात कही है।

विज्ञापन


जिले में पिछले सप्ताह दो दिन तक बारिश हुई थी, जिसने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते आवागमन करने में समस्या हो रही है। इनमें काफी सड़कें ऐसी हैं, जिनको कुछ समय पहले ही बनवाया गया था। इसके बावजूद वह दो दिन बारिश होते ही टूट गई। ग्रामीणों ने इनको ठीक कराने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इनकी हालत हुई खराब
बारिश के बाद बागपत-चमरावल मार्ग, सरूरपुर कलां से सूजरा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग, खेकड़ा से फखरपुर मार्ग, खेकड़ा से पाठशाला रोड पर तांगा स्टैंड के पास, लहचौड़ा से रटौल मार्ग, बड़ौत से बिनौली मार्ग, बड़ौत से सराय मार्ग, पांची से चमरावल मार्ग, कंडेरा से गुंगाखेड़ी मार्ग समेत 30 से अधिक सड़कों में गड्ढे हो गए हैं।

चमरावल रोड में गड्ढे होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि इस सड़क पर ही लोगों का सबसे ज्यादा आवागमन है। अधिकारी जल्द सड़कों के गड्ढे भरवाएं। - नीरज त्यागी, चमरावल
बारिश के बाद सड़कों में गड्ढे ज्यादा हो गए हैं। जिस कारण आसपास की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इनको ठीक कराकर आवागमन सुगम कराएं। - राजकुमार यादव, लहचौड़ा

बारिश के बाद जिन सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है और टीम को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में बारिश के बाद हुए सभी गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें