फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टैंपो में सवार तीन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा।
विज्ञापन

नगर में पाठशाला बस स्टैंड से नगर के बाजार तक यात्रियों को लाने ले जाने को टैंपो चलते हैं। मंगलवार को शाम छह बजे पाठशाला बस स्टैंड से एक चालक टैंपो में यात्रियों को बैठाकर खेकड़ा नगर की तरफ आ रहा था। जब टैंपो पाठशाला मार्ग पर गंदे नाले के पास पहुंचा। तभी टैंपो अनियंत्रित होकर भैंसा बुग्गी में जा टकराया। इससे टैंपो में सवार नगर निवासी नितिन, राजेश और आरिफ घायल हो गए। साथ ही टैंपो और भैंसा बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को टैंपो से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों ने खेकड़ा कोतवाली में फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने कोतवाली में टैंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें