फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अहैड़ा में रेलवे उपरिगामी सेतु के लिए 26.77 करोड़ मंजूर

Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अहेड़ा गांव ​​स्थित रेलवे फाटक से गुजरती रेल
विज्ञापन
बागपत। बागपत-मुरादनगर मार्ग पर अहैड़ा में रेलवे उपरिगामी सेतु के लिए 26.22 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। जिससे जल्द ही सेतु का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है और इससे कई गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बागपत-मुरादनगर मार्ग में अहैड़ा में रेलवे लाइन पर दिन में कई बार फाटक लगने से लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। क्योंकि वहां ट्रेन आने पर फाटक बंद होता है तो कई बार पंद्रह से बीस मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार लोगों ने मांग उठाई तो सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री के सामने यह समस्या रखी। इसके साथ ही उपरिगामी सेतु बनवाने की बात कही गई। जिसके बाद अहैड़ा में 26 करोड़ 22 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा। इसमें 21 करोड़ 77 लाख रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी, जबकि पांच करोड़ 11 लाख रुपये रेलवे की तरफ से खर्च किया जाएगा। इसका निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
- लोगों को मिलेगी राहत
अहैड़ा में फाटक बंद होने पर कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब रेलवे उपरिगामी सेतु निर्माण होने से कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। - प्रमोद, हरचंदपुर
विज्ञापन

- सुगम होगा आवागमन
ट्रेन आने के समय कई बार रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहता है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रेलवे उपरिगामी सेतु बनने से लोगों का आवागमन सुलभ होगा। - महेश, अहैड़ा
-
अहैड़ा में रेलवे फाटक बंद होने पर लोगों को परेशानी होती थी। इसलिए ही रेल मंत्री से उपरिगामी सेतु बनवाने की मांग की गई थी। जिसको पहले स्वीकृति मिल गई थी और अब बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। सेतु जल्द ही बनवाया जाएगा। डा-. सत्यपाल सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें