बागपत। शनिवार को 2666 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इसके अलावा 380 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। बिनौली ब्लॉक में 856 और छपरौली ब्लॉक में केवल 25 किशोरों ने टीकाकरण कराया। शनिवार को बागपत ब्लॉक में 358, बड़ौत ब्लॉक में 479, बिनौली ब्लॉक में 856, छपरौली ब्लॉक में 25, खेकड़ा ब्लॉक में 549 और पिलाना ब्लॉक में 359 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया। इसके अलावा 59 हेल्थवर्कर, 140 फ्रंटलाइन वर्कर और 181 बुर्जुगों ने बूस्टर डोज लगवाई।