फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चुनाव ड्यूटी से पहले 260 कर्मियों ने डाला वोट

Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने ड्यूटी से पहले अपना वोट डाला। जिन्होंने कलक्ट्रेट के लोकमंच पर प्रशिक्षण हासिल करने के बाद पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान किया। जिसके चलते अभी 260 मतदानकर्मी अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में बागपत और गाजियाबाद जिले में लगाए गए मतदानकर्मियों में कुछ शहरी क्षेत्र के मतदाता है। जिन्हें मतदान के लिए कलक्ट्रेट के लोकमंच पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शुक्रवार को दोनों पालियों में गाजियाबाद चुनाव ड्यूटी में जाने वाले मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पहली पाली में 11, जबकि दूसरी पाली में दस मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे। जहां प्रशिक्षक ने मतदान की बारीकियां भी समझाईं।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को 89 मतदानकर्मियों ने बैलेट पेपर से वोट डाला। जिसके चलते अभी तक 260 से अधिक मतदानकर्मी अपना वोट डाल चुके है। उपायुक्त एनआरएलएम बीबी सिंह ने मतदानकर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें