नवरात्र पर्व पर जिला जेल में प्रथम मां शैलपुत्री की पूजा अर्चन करते श्रद्वालु
खेकड़ा। क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव स्थित बागपत जिला कारागार में नवरात्र के प्रथम दिन बंदियों ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।
जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि नवरात्र के चलते जेल की भोजनशाला में बंदियों के लिए व्रत का खाना बनवाया रहा हैं। माता के व्रत रखने वाले बंदियों को पूजा अर्चना के अलावा व्रत में लेने वाले अल्प आहार की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार से रमजान माह शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के बंदियों के लिए रोजा रखने की पूर्ण व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन रोजा इफ्तार के अलावा सामूहिक नमाज आदि का इंतजाम भी कराया गया है।