फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर 25 युवकों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 18 Jul 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव में गलत साइड आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर 20-25 युवकों ने कार सवार महिला और दो बच्चों समेत पांच लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुराना कस्बा के रहने वाले विनय विकल ने बताया कि बुधवार रात वह अपने चाचा राजेश, चाची सोनिया और दो बच्चों के साथ पाली गांव में स्थित पंप से गाड़ी में सीएनजी गैस भरवाकर लौट रहा था। जैसे ही पंप के बाहर पहुंचा तो गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें पांचों लोग घायल हो गए। उसने ट्रैक्टर चालक से टक्कर मारने का विरोध किया तो हाईवे किनारे खड़े 20-25 साथियों को आवाज लगाकर बुला लिया। जिन्होंने उसके परिवार को पीटना शुरू कर दिया और चालक को ट्रैक्टर लेकर भगा दिया। जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपी और कार्रवाई की मांग की। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया, टरकाती रही
पुलिस की कार्यप्रणाली का इससे ही पता लगता है कि नेशनल हाईवे पर 25 युवकों ने उत्पात मचाया और परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद पीड़ित जब कोतवाली में पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जगह खानापूर्ति करके उनको टरका दिया। वीडियो होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें