खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर मुजविदा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में तेज गर्मी के चलते सोमवार को छात्र और छात्राओं की पूल पार्टी का आयोजन किया। पूल पार्टी में छात्र और छात्राओं ने पानी के अंदर जमकर मौज मस्ती की। महिला शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं को गर्मी से बचने के तरीके बताए और छात्र, छात्राओं का सहयोग किया। इसके बाद शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं को ठंडा शर्बत पिलाया। ठंडा मीठा शर्बत पीकर छात्र और छात्राएं खुश नजर आए। सभी छात्र और छात्राओं, अभिभावकों ने शिक्षकों द्वारा किए कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान सभी शिक्षक, छात्र, छात्राएं सोनू, पंकज, सुहेल, मोनू, संदीप, परवेज, राहुल, रिजवान, मोसीना, अफसाना, सोनिया आदि रहे।