बिनौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय न. 1 में शनिवार को विदाई कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सतीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर निशा, आरजू, गुलशाना, गुलफसा, आयशा, आरती, आरिफा, शिवानी, क्षमा, लायबा, मनीषा, नितिन, शिवम आदि छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के बाद देशभक्ति गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस मौके पर कक्षा पांच की छात्र-छात्राओं को कक्षा तीन और चार के छात्र-छात्राओं ने गिफ्ट देकर विदाई दी। प्रधानाध्यापक कविता सिंह, रेनू पंवार, विनय कुमार, राहुल शर्मा, संजय प्रधान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।