खेकड़ा (बागपत)।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खेकड़ा थानाप्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ खेकड़ा नगर स्थित मतदान केंद्रों में पहुंचे। वहां उन्होंने मतदान केंद्रों में चुनाव तैयारी का जायजा लिया। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल आपूर्ति, बिजली, साफ सफाई, दीवारों पर बूथ संख्या लिखवाने, बैरिकेटिंग लगवाने आदि कार्यों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।