खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी कार्यालय में सोमवार को हवन हुआ। इसमें शहीदों की आत्म की शांति की कामना की। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान प्रमोद गोस्वामी, तेजपाल सिंह, कमल गोस्वामी, राजेश्वर त्यागी, सत्यवती, रतनपाल फौजी, सुभाष, वेदपाल धामा, हरिओम शर्मा, पंडित हरि नारायण, मनोज धामा, दीपक आदि रहे।