फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव मार्ग पर बाइक में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। नगर निवासी युवक कुलदीप बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बड़ागांव मार्ग पर किसी कार्य से जा रहा था, जब वह बड़ागांव मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के समीप पहुंचा तभी पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घायल को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें