बिनौली। बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी पर शुक्रवार को निशानेबाजों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में निशानेबाजों ने अपने हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया तथा केंद्र सरकार से बदले की मांग करते हुऐ जल्द ही आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योरान, मीना कुमारी, डोली जाटव, शगुन, अनुष्का, लविश, शाहरुख, श्रेयांशी, हर्ष, शुभम, अंकित आदि मौजूद रहे।