बागपत। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने गत दिवस बैठक में अनुपस्थित रहे बिनौली, बड़ौत, छपरौली, पिलाना व बड़ौत के 24 ग्राम सचिवों को एक दिन का वेतन रोक दिया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि बिनौली ब्लॉक के रविंद्र यादव, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, बड़ौत ब्लॉक से भूपेंद्र, रेशू, विकास राठी, राहुल तोमर, हिमांशु राठी, दीपक कुमार, खेकड़ा ब्लॉक से सतीश कुमार, बुद्धप्रकाश, कर्मवीर सिंह, विजित तोमर, छपरौली ब्लॉक से गौरव खोखर, राहुल कुमार, कृष्ण यादव, पिलाना ब्लॉक से मोनू यादव, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह, अंकित ढाका, बॉबी कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, हरेंद्र शर्मा का वेतन रोका है। सभी से बैठक में उपस्थित न होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।