बड़ौत (बागपत)। जैन मिलन महिला चेतना बड़ौत के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर चेतना रोजी बैंक के अंतर्गत गरीबों को खाद्य पदार्थ वितरित किए।
महिला चेतना के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों व भिखारियों को भोजन, पुलाव, बिस्कुट, मूंगफली आदि सामग्री वितरित की। चेतना रोजी बैंक की वीरांगनाओं यह तय किया कि हर महीने की दस तारीख को यह आयोजन किया जाएगा ताकि असहाय भूखे न सो सकें। इसमें सुमन जैन, पूनम जैन, अभिलाषा, रजनी, प्रज्ञा, राशी, लता, कुसुम आदि रहे।