फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा बचपन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पोषण अभियान के तहत जिले में हर माह की पांच तारीख को बचपन दिवस’ मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी। इसमें छह माह से छह वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश की सभी डीपीओ को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले बच्चों का वजन कराया जाएगा। जन्म से छह माह तक बच्चों को केवल स्तनपान और उसके बाद ठोस आहार देने के लिए परामर्श दिया जाएगा। बच्चों को कृमि से बचाव के लिए गोलियां दी जाएंगी। उन्हें नियमित टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे। बचपन दिवस के आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गठित मातृ समितियों द्वारा सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें