बड़ौत (बागपत)। विद्युत बिल जमा होने के बाद भी बड़ौली गांव के ग्रामीणों को बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जाकर आक्रोश जताया और अधिशासी अभियंता से शिकायत की। बृहस्पतिवार को काफी ग्रामीण एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और आक्रोश जताया। उनका कहना था कि उन्होंने नवंबर माह में विद्युत बिल जमा किया, लेकिन विभाग द्वारा दोबारा से बिल भेज जा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह से मिलने का निर्णय लिया। शिकायतकर्ताओं में महिपाल, नरेश, राज कुमार, पीतम, हरवीर, रणवीर, नीरज, हरेंद्र, सुनील, अमित आदि रहे।