पड़ोसी ने महिला को पीटकर घायल किया
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम रटौल में आपसी कहासुनी के चलते पड़ोसी युवक ने एक महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के रटौल निवासी महिला रेशमा घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।