फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय के लिए 14.37 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 34.75 लाख रुपये की लागत से बड़ौत तहसील में बन रही राजकीय पुस्तकालय के लिए शासन से 14.37 लाख की द्वितीय किश्त स्वीकृत हो गई। केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सहयोग से बड़ौत तहसील में 68.75 लाख रुपये से राजकीय पुस्तकालय स्वीकृत कराया। निर्माण के लिए शासन ने इसके लिए 68.75 के सापेक्ष 50 प्रतिशत 34.37 लाख रुपये स्वीकृत किए। इसमें 20 लाख की प्रथम किश्त जारी कर निर्माण कार्य कराया। इससे पुस्तकालय का काफी हद तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। संपूर्ण कार्य पूरा कराने के लिए शासन ने 14.37 लाख रुपये की द्वितीय किश्त की धनराशि स्वीकृत कर दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शत्रुंजय कुमार सिंह ने डीआईओएस को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें