बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान गांव में बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने मिठाई बांटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि रालोद ही किसान मजदूरों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव लेखराज प्रधान ने ग्रामीणों से रालोद को मजबूत बनाने की अपील की। इसमें पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोलंकी, अखिलेश सोलंकी, अमित सोलंकी, विक्रम सोलंकी, सूरज सोलंकी, नीरज सोलंकी, प्रवीण वालिया, सुरेश पाल, पदम सिंह, दीपक, शुभम शर्मा, ओमपाल सिंह, बबलू, निखिल, योगपाल तोमर, मोहित संजय, वहीद, महबूब आदि रहे।