फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल गांव में बीमार महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भड़ल गांव में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। भड़ल गांव निवासी तिमराज राणा उर्फ पप्पू पुत्र बिशन ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी संगीता काफी दिन से बीमार थी। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के पास ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। उसने बताया कि उनका मकान तालाब के किनारे है। इस तालाब में चर्म शोधन इकाइयों का दूषित पानी आता है। इससे गांव में कई तरफ बीमारी फैल रही है। इसी दूषित पानी के कारण उसकी पत्नी भी बीमार हो गई थी। जांच के दौरान पानी के कारण बीमार होना पुष्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें