बड़ौत (बागपत)। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रबंधक राजीव तोमर के निर्देश पर बच्चों को रुबेला का टीकाकरण कराया गया।
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल, पुसार में बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाव के लिए टीकाकरण कराया। स्कूल प्रबंधक विपिन पंवार ने बताया कि स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन होता है। मनुष्य को अपने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए सर्व प्रथम स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। जहां गंदगी होगी, वहां वहां बीमारियां पनपती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम 430 बच्चों को खसरा व रुबेला के टीके लगाए। इसमें प्रधानाचार्य प्रेमपाल पंवार, एएनएम मुनेश, मनु तोमर, आशा संगीता, गीता आदि का सहयोग रहा।