बड़ौत (बागपत)। माखर गांव में किसानों ने किसी भी मिल का गन्ना क्रय केंद्र न खोले जाने पर आक्रोश जताया और गन्ने की होली जलाई।
जगपाल सिंह की अध्यक्षता और पूर्व प्रधान अजित सिंह के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने कहा गांव में गत वर्ष मलकपुर और किनौनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र थे, इनमें वे अपना गन्ना डालते थे, लेकिन इस सत्र में किसी भी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र यहां स्थापित नहीं किया। इसके चलते उनका गन्ना खेतों में खड़ा है और पर्चियां भी नहीं आ रही है। ऐसे में वे गन्ना काटकर गेहूं कब बोएंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके गांव में गन्ना क्रय केंद्र नहीं खोला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक के बाद उन्होंने गन्ने की होली भी जलाई। इसमें जिले सिंह, इलम सिंह, सतबीर, सुक्रम पाल, निरंकार, बारू, जय कुमार, यशवीर, राजेश, आसिफ अली आदि रहे।