फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा में ब्लू हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। तितरौदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा ब्ल्यू हाउस की टीम ने जीती। उसने रेड हाउस को 43-24 अंक से हराया। वॉलीबाल स्पर्धा के फाइनल में ब्ल्यू हाउस ने ग्रीन हाउस को 25-18 अंक से हराया। बालिका वॉलीबाल स्पर्धा में रेड हाउस ने येलो हाउस को 25-15 अंक से हराया। जबकि कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में येलो हाउस ने रेड हाउस को 40-26 अंक से हराया। विजेता टीमों को स्कूल प्रबंध समिति सदस्य मनोज एडवोकेट, सतीश कुमार, देवेंद्र शर्मा, किरण प्रधान ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा, अखिलेश चौधरी, पवन वशिष्ठ, अंकुर चौधरी, हेमा तोमर, संजीव आत्रेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें