बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मुनि 1008 सुरत्न सागर महाराज का प्रवचन हुआ। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का स्तर पहले जैसा नहीं रह गया है, शिक्षा का निरंतर पतन होता जा रहा है। कहा कि आज हम शिक्षा प्राप्त करने विद्यालय में जाते हैं परंतु हमारे भीतर संस्कारों की निरंतर कमी होती जा रही है। हमें अपने बड़ों का आदर करना चाहिए और संस्कारों को भी अपने जीवन में महत्व देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ब्रह्म मुहूर्त में शिक्षा ग्रहण करने का मूल मंत्र दिया। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ के साथ मुनि के चरणों में श्री फल अर्पित किया। सुरेश चंद जैन अशोक जैन ने चित्र का अनावरण किया। मंच संचालन ऋषभ जैन ने किया। कार्यक्रम में सतीश शर्मा, राजीव जैन, प्रदीप शर्मा, अजय राज शर्मा, दीपक जैन, आकाश जैन सचिन गुप्ता, आशीष जैन, प्रतीक जैन, ललित जैन, मनमोहन सिंह, आदेश कुमार गुप्ता, राकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।