बागपत। केएचआर इंटर कॉलेज, खामपुर लुहारी में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पक्षपात का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत खेल अधिकारी से की है। पहलवान विपिन के पिता दशबहार ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं चल रही है। पांच अक्तूबर को केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। कुश्ती में उसके पुत्र विपिन खटाना ने प्रतियोगिता जीतकर मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उसके कुछ देर बात ही बिना दस्तावेज जमा करने वाले छात्र से विपिन की दोबारा से जबरदस्ती कुश्ती कराई। जबकि वह उम्र और वेट में विपिन से सीनियर था। आरोप लगाया कि प्रतियोगिता नियम के विपरीत कराई। ग्रामीणों ने खेल अधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इसमें ग्राम प्रधान रमन, ज्ञानी प्रधान, ब्रहम सिंह फौजी और लख्मी बीडीसी मौजूद रहे। दूसरी तरफ जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।