बड़ौत (बागपत)। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर दूसरे दिन भी नव नियुक्ति ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा और आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत ने किया। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने राज्य एवं भारत सरकार की योजनाओं की चर्चा की और इन योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा जल का अनावश्यक दोहन होने के कारण भविष्य में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत ने ग्राम स्तरीय सहित अन्य विभागों के साथ किसी प्रकार सामंजस्य करना है, इसकी जानकारी दी। वैशाली भारद्वाज, प्रियंका यादव, सन्नी मलिक, प्रवीण कुमार, अजित कुमार, अनिल, विकास आदि रहे।