बड़ौत (बागपत)। निर्धन फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को नगर की कई शिक्षण-संस्थाओं पर जाकर बच्चों को फ्री पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रबंधक अतुल चौधरी, सचिव शुभम जैन, देवांश पंवार, लर्वेन्द्र, सिद्धार्थ पंवार, विकास मलिक, आशीष सहरावत, विकास ठाकुर, नमन आदि शामिल रहे।