फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली गांव में पुराना मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में रविवार की रात्रि पुराना मकान अचानक गिर गया। मकान के अंदर सोए लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। बावली गांव में संजीव का मकान है, जो कच्चा है और काफी पुराना हो चुका है। पिछले दो दिनों से चल रही बरसात के चलते अचानक व रविवार की रात्रि मकान भर भराकर गिर गया। वहां सोए दीपक व अंकुर आदि ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मकान गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित बहुत गरीब है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें