बागपत। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रादेशिक व जनपदीय पदाधिकारियों ने जनपद के छपरौली ब्लाक के अंतर्गत वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याएं सुनी। शिक्षकों से चार सितंबर को लखनऊ स्थित इको गार्डन में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। छपरौली ब्लाक के वित्त विहीन शिक्षकों को महासभा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल जांगड़ा, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष, बागपत रमेश यादव, महामंत्री अशोक बंधु, नीरज कुमार बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष, विकास कुमार देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।