जीव हत्या पर रोक के लिए कानून की मांग
बड़ौत। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि जीव हत्या रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति मेें अहिंसा महत्वपूर्ण है। सभी अहिंसा धर्म पालन करने की शिक्षा देते हैं, फिर क्यों जीव हत्या की जाती है। इन स्थितियों पर सुधार करने पर बल दिया। वक्ताओं का कहना था कि सरकार को इस ओर वोट राजनीतिक से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। हिंदू समाज के लोगों से आह्वान किया गया कि जीव हिंसा का विरोध करें। इसके साथ ही जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून बनाने की मांग की। अध्यक्षता रणवीर सिंह तोमर ने की। संचालन हरिभूषण उपाध्याय ने किया। बैठक मेें विभाग संरक्षण विहिप रामकुमार गुप्ता, सुखमालचन्द जैन, धर्म प्रकाश, नरेश वर्मा, राकेश, अमित, सत्यप्रकाश, चमत्कार, देवेंद्र, अमित वशिष्ठ, राजकुमार, अनुज शर्मा, ललित रूहेला, राहुल, विपिन आदि उपस्थित रहे।