देवरिया कांड के बाद सरकार से मांगा इस्तीफा
बागपत। रालोद मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरियां में पकड़ी गई वैश्यावृत्ति से सरकार हिल गई है। इस कांड में सरकार ने एक डीएम को दोषी बनाकर हटा देना मात्र पीड़िता बालिकाओं के साथ अन्याय होगा। क्योंकि देवरियां कांड के तार ऊपर तक जुड़े थे। इस तरह से बेटी सुरक्षित नहीं रह सकती है। सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। योगेंद्र, अमित, जितेंद्र, राजपाल, राजेंद्र, शिवकुमार, बिजेंद्र, विक्रम, सत्यपाल मौजूद रहे।