बागपत। लधवाड़ी गांव में समाजसेवी संस्था जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट सचिव शबनम त्यागी ने कहा कि यह वातावरण पौधरोपण के लिए उपयुक्त है। यहां विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। जुलाई माह से पौधारोपण कार्यक्रम चला हुआ है। जिसके अंतर्गत अब तक सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके। संस्था के पदाधिकारियों के अलावा गांव के लोगों को भी पौधरोपण करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर यूसुफ प्रधान, यूनुस खान, शाहरुख, उम्मीद पहलवान, यासीन भट्ठे वाले, ओमपाल सिंह, समीर अली लोग मौजूद रहे।