बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शिष्टाचार व भाषा के शुद्धिकरण के आधार पर कक्षाओं मेें मेधावी छात्रों को चयनित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को संस्कारवान व रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत है। संस्कारवान शिक्षा के अभाव में बच्चे गलत संगति में पड़कर गलत रास्तों पर चल पड़ते हैं। कार्यक्रम मेें शिष्टाचार, भाषा का शुद्धिकरण, स्वास्थ्य, स्कूल ड्रेस आदि को देखते हुए अलग-अलग कक्षाओं से मेधावियों को चयनित किया। बाद मेें स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन मीनाक्षी और विवेक ने संयुक्त से किया।