बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन बड़ौत और एसबीएस स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एसबीएम स्पेशल स्कूल दिल्ली - सहारनपुर रोड, बड़ौत में आयोजित एक दिवसीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण कैंप का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने किया। कैंप में स्पेशल एजुकेटर संदीप कुमार ने मानसिक मंदता, प्रियंका तोमर ने बहरापन दिव्यांग जनों की जांच की। डॉ. जावेद अली और डॉ. ओमपाल धड़कन में पांच से लेकर 15 वर्ष के दिव्यांगों की जांच की। इस मौके पर पूजा पंवार, पारुल पंवार श्वेता राठ,ी दीपक कुमार, राहुल सिंह, मनोज कुमार, जय माता रानी, शालू रानी, शालू जैन आदि रहे।