बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी मेें मनोज के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा सुरेंद्र पंवार को कार्यालय का मुख्य प्रभारी बनाने पर स्वागत किया। सुरेंद्र पंवार को कार्यालय का मुख्य प्रभारी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस अवसर पर सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी और जिले मेें पिछडे़ लोगों का सपा से जोड़ने का काम करेेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, सहदेव सिंह, ब्रजपाल सिंह, लोकेंद्र, सोहनवीर सिंह, विक्रम, सीता राम, वीर सैन चिकारा, संजीव राणा, हाजी इस्ताक, यूनुस आदि रहे। ब्यूरो