बड़ौत (बागपत)।
बामनौली के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया और किसान के चक की पैमाइश कराने की मांग की।
बामनौली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बामनौली में गुलबीर पुत्र जीत किसान को बंदोबस्त अधिकारी ने 11 अप्रैल 2018 को चेक संशोधन किया। इसके बाद उप संचालक चकबंदी ने विपक्षी पार्टी से मिलकर गेहूं की फसल काटने से यथा स्थिति करने के आदेश पारित कर दिया। गेहूं की फसल सात मई को दोबारा से आदेश निरस्त कर दिया। इसके बाद विपक्षी के कहने पर डीडीसी ने छह जुलाई 2018 तक मौके पर फिर यथा स्थिति के आदेश पारित कर दिए। एसीओ चकबंदी को छह जुलाई से पैमाइश करने पर मना कर दिया। उसके चक की पैमाइश नहीं की जा रही है, वह आर्थिक तंगी झेल रहा है, उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान की के चक की पैमाइश कराने की मांग की। आश्वासन दिया कि जल्द पैमाइश कराएंगे। प्रदर्शन में सोनू, माया, गुलवीर, ज्ञानेंद्र, राहुल, धीरज, महिपाल आदि उपस्थित रहे।