फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम करवाने के मामले में सीडब्ल्यूसी ने दिए जाचं के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी की एक सामाजिक कार्यकर्ता अपने साथ करीब 10 साल की बच्ची को लेकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश हुई। बच्ची ने खुद को हरिद्वार की रहने वाला बताया। उसने कहा कि तीन साल पहले वह अपने परिवार से बिछड़ गई थी और ट्रेन में बैठकर अग्रवाल मंडी टटीरी आ गई। यहां पर एक परिवार उससे तीन साल से बाल श्रम करा रहा है। इसमें घर का सारा काम और पशुओं का काम कराता है। उसके साथ मारपीट भी की जाती है और भूखा भी रखा जाता है। इस मामले को गंभीरता से लेकर न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 181 की टीम को बुलाकर काउंसिलिंग कराई, लेकिन बच्ची अपना नाम-पता नहीं बता पाई। इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने बागपत कोतवाली की बाल कल्याण अधिकारी को मामले की जांच सौंप दी। साथ ही बाल श्रम कराने वाले परिवार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें