फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के बराबर लिए जाए बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में किसान अधिकार आंदोलन की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यूपी में भी हरियाणा की तरह बिजली के बिल लागू किए जाए। गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराया जाए। चौगामा नहर का निर्माण पूरा कराकर उसमें रेगुरल पानी छोड़ा जाए। सरकार को आवारा गोवंश के प्रबंध के लिए योजना बनाकर किसान को 300 रुपये प्रति माह दिए जाए। ताकि वे गोवंश की देखभाल कर सके। निर्णय लिया कि 25 जून को जौला में पंचायत होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अध्यक्षता गुलाम मोहम्मद ने की। संचालन बिजेंद्र राणा ने किया। इसमे नरेंद्र राणा, राष्ट्रीय किसान संगठन के ठाकुर पूरण, तरबुद्दीन प्रधान, सफदर प्रधान, ब्रजपाल राणा, राजू अहलावत, मुकेश मालिक, योगेंद्र राणा, सुखवीर, महेश त्यागी, विक्रम आर्य, कृष्णपाल, चंद्रपाल, हरबीर, कय्यूम, सलेख चंद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें