बागपत। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में प्रबंध समिति का चुनाव होगा। इसमें दो पैनल के प्रत्याशी विभिन्न पदों पर आमने-सामने हैं। 27 मई को चुनाव होगा, इसमें 2168 वोटर मत डालेंगे। विभिन्न पदों पर ऋषिपाल और कर्ण सिंह पैनल के पदाधिकारी चुनाव मैदान में हैं। नरेश कुमार शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया। समिति के चुनाव में उप प्रबंधक, उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी है, इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। दोनों पैनलों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची आवंटन की सूचना चुनाव कार्यालय पर चस्पा कर दी। मतदान 27 मई को होगा। चुनाव को लेकर दोनों पैनलों के उम्मीदवार वोटरों से जनसंपर्क करने में जुट गए हैं।