बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ईमानदार और समाजवादी विचारधारा के बड़े नेता थे। उन्होंने गरीब, किसान को उनका हक दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। महामंत्री डॉ. शकील अहमद, बाबू सिद्दीकी, मेहंदी हसन, फुरकान पहलवान, सोनू, राजू, नगेंद्र चौधरी, डब्बू चौहान, राजीव प्रधान मौजूद रहे।