फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में हनुमान जयंती पर यज्ञ- भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में शनिवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ। यज्ञ में हनुमान भक्तों ने आहुति देकर मंगल कामना की और भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। यज्ञ के ब्रह्मा पं. आदेश शर्मा ने कहा कि राम भक्त महाबली हनुमान संकट का विनाश करते हैं। उनकी जयंती पर यज्ञ में आहुति देने से मनुष्य का कल्याण होगा। यज्ञमान भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी सपत्नीक रहे। यज्ञ में महेश शर्मा, महंत राहुल पुरी, संदीप शर्मा, अमित बागड़ी, रामफल प्रजापति, विनोद प्रजापति, अवनीश शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राज कुमार शर्मा, रवि पांचाल आदि हनुमान भक्तों ने आहुति दी। सायंकाल मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ और हनुमान जी की महा आरती भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें