बड़ौत (बागपत)।
ब्राह्मण एकता कल्याण समिति की बैठक में समाज को एकजुटता और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। इस की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा ने कहा कि हमें समाज को एकजुट कर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना होगा और अपने युवाओं को सही रास्ता दिखाना होगा। उन्होंने बताया छह मई को मंगल विवाह मंडल मेें भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर विनीत शर्मा को तहसील बड़ौत का अध्यक्ष बनाया। संचालन राधे श्याम शमा ने किया। इसमें मांगेराम, श्रद्धानंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कालू राम, अमित, रमेश, राकेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।